फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने किया शुगर मिल का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

ज्ञानवर्धन के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रोहाना शुगर मिल का भ्रमण किया। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने चीनी निर्माण और गन्ने की पेराई प्रक्रिया को देखा। शिक्षिका प्रीति, रीतू, नजमा, ब्रिजेश और एबीआरसी आदेश कुमार के नेतृत्व में भ्रमण को आई छात्राओं में उत्साह और जिज्ञासा रही। मिल के प्रधान प्रबंधक सुुनील दत्त, नरेश मलिक, सुधीर कुमार, कुलवंत ने छात्राओं के सवालों की जानकारी दी।
विज्ञापन


शिक्षकों को शिक्षण के नवीन गुर सिखाए
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल हुई कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षण के कौशल सिखाएं गए। धीरज सिंह, अमिता रतूड़ी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में जिले के अलावा बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, मेरठ, धामपुर आदि से अध्यापक सम्मलित हुए। अमिता रतूड़ी ने अध्यापकों को शिक्षण के नवीन गुर सिखाए कि कैसे छात्रों को उनकी ही योग्यता से उनको परिचित कराया जाए। बताया कि बच्चों की मानसिकता को ध्यान में रखकर ही प्रश्नपत्र मूल्याधारित प्रश्नों पर आधारित एवं प्रश्न स्पष्ट रूप से उत्तर की अभिव्यक्ति करता हुआ होना चाहिए। कक्षा पर नियंत्रण होने से ही शिक्षक बच्चों को सरल एवं सहज तरीके से ज्ञान प्रदान कर सकते हैं। स्कूल प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें