फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से ग्रामीण व भैंसे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी में खेत से चारा लेकर आ रहे किसान के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट से ग्रामीण और भैंसें की मौत हो गई। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। एसडीएम के आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव जौला निवासी माहिर उर्फ मानू (36) पुत्र आस मोहम्मद उर्फ जुम्मा ने गांव के फतेह सिंह का खेत बटाई पर ले रखा है। रविवार को सुबह करीब दस बजे माहिर भैंसा बुग्गी लेकर खेत में चारा लेने गया था। लौटते वक्त खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का जर्जर तार बुग्गी पर गिर गया। करंट लगने से भैंसें की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि माहिर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और माहिर को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेेरठ चिकित्सालय ले जाते समय माहिर ने दम तोड़ दिया। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। सूचना पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक के भाई ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें