फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी और खो-खो में बधाई कला विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चरथावल में ब्लॉक स्तर की बालक-बालिकाओं की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय होशियारपुर और बधाई कला की टीमों ने प्रतिभा दिखाई। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ उप्र प्राथमिक शिक्षा संघ के पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। सीनियर वर्ग की कबड्डी बालक-बालिकाओं स्तर में होशियारपुर का प्राथमिक विद्यालय विजयी रहा। जिसमें बेस्ट रेडर सागर, अनुराग और बालिका में अदिति और खुशी रही। जूनियर स्तर की कबड्डी और खो-खो में बधाई कला की टीम विजेता बनी। जिसमें बेस्ट रेडर फैजान और कैंचर गौरव, सौरभ रहे। पीटी में बधाई कला, चक्का फेंक में अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिषदीय विद्यालय के कबड्डी कोच रमेंद्र मलिक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में देवी सिंह, सुुरेंद्र तोमर, राहुल, खलील अहमद, कुलदीप, हरिराज, सरफराज, हरीश, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें