फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1051 लोगों को मिले प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : गांव जड़वड़ कटिया में पंचायत को संबोधित करते मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
1051 लोगों को मिले प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के ग्रामीण अंचल के 1051 गरीब लोगों को पीएम आवास योजना में मकान दिए गए हैं। जिला पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इन लाभार्थियों को चाबी वितरित की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में जिले में 1051 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनकी कुल लागत 12 करोड़ 61 लाख रुपये है। सीएम योगी ने ऑनलाइन कार्यक्रम में लखनऊ में लाभार्थियों को चाबी का वितरण किया, तो जिले के एनआईसी केंद्र पर इसका सीधा प्रसारण हुआ। कुछ लोगों को डीएम सीबी सिंह और सीडीओ आलोक यादव ने चाबी वितरित की। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी एकत्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोरना ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर 30 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के प्रमाण पत्र और आवास की चाबियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों के विकास के लिए अनेक सरकारी योजनाएं चलाई गई हैं। ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। मौके पर एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के ब्रजवीर सिंह, एडीओ सुभाष चंद्र, सुधीर बालियान, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, शाहपुर में खंड विकास कार्यालय पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक व ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 36 लाभार्थियों को उन्हें आवंटित आवास की चाबियां सौंपी गईं।

मोरना में प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को उनके आवास की चाबी सौंपते जिला पंचायत अध्यक्ष ड?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांव जड़वड कटिया में जय किसान आंदोलन में किसान पंचायत में मौजूद किसान व ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर में ब्लाक कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बने आवासों की लाभार्थ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को चाबी सौपते डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें