खतौली/मंसूरपुर। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिवस बाल दिवस के रुप में मनाया।
केके जैन इंटर कालेज में प्रौढ़ शिक्षा पर नाटिका प्रस्तुत की गई। इस दौरान क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, उमा रानी, प्रधानाचार्य अनुराग जैन मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में वक्ताओं ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य राकेश सिंह, मीनाक्षी, राघव गौड़ आदि मौजूद थे। लायंस क्लब की ओर से प्रीतम मेमोरियल स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता में अनंत जैन प्रथम, संध्या कश्यप द्वितीय, वर्षा सैनी तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में प्राची सैनी प्रथम, परी सिंघल द्वितीय, तनु सैनी तृतीय रही। तृतीय वर्ग में ईशा सैनी प्रथम, महिमा राणा द्वितीय, दीपांशी तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में सलोनी गौतम, झलक मलिक, ईशा सैनी प्रथम स्थान पर रही। उज्ज्वल सैनी, प्रवीण, नंदनी सैनी द्वितीय रही। सुहाना, वंशिका, प्राची पाल अपने-अपने वर्ग में तृतीय रही। निर्णायक मंडल में प्राचार्या नीतू वशिष्ठ, पंकज कुमार, सत्येंद्र कात्यान रहे। मेपल्स एकेडमी में कक्षा 12 की छात्रा वंशिका जैन को चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। श्रीराम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। मोंटी व वंश ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति की। नृत्य प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों अक्षित, आवण्या, रविता, माही, अभिनव को पुरस्कृत किया। विशाल इंटर कालेज में विशाल मेमोरियल ड्राइंग कंप्टीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 विद्यालयों के 450 बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष सुनील बंसल, प्रबंधक एसएन अग्रवाल, उप प्रबंधक परशुराम, भाजपा नेता मदन छाबड़ा, प्रधानाचार्या शारदा अग्रवाल, संचालिका संगीता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समूह ए में छात्र अक्षय, मोहम्मद माज, अभिनव, सोफिया, समूह बी से अवनी, इशिका, वृद्धि, फैज अली, विशाल तंवर तथा समूह सी से इंदू, शिवानी, खुशी जैन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंसूरपुर के पुरबालियान के वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक सुधीर बालियान तथा प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। फ्यूचर विजन एकेडमी में भाषण व गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रबंधक अमित भारद्वाज ने प्रतियोगिताओं में विजेता सपना सैनी, दिशा राठी, आदित्य कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल मंदसौर में दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी तथा सीनियर छात्राओं के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रबंधक संजीव राठी तथा प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनता बाल पब्लिक स्कूल पुरबालयिान में विभिन्न खेलों में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि उस्मान चौधरी व प्रबंधक मंगते ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कांग्रेसियों ने बच्चों को टॉफी-चाकलेट वितरित की
खतौली। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद के कैंप कार्यालय बिददीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू के चित्र पुष्प अर्पित किए। इसके बाद बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान ब्रजभूषण शर्मा, अशोक शर्मा, नरेश गौड़, दिलशाद सिद्दीकी, शाहिद काजी, चतर सिंह, अमीन जावेद, गुलजार राणा आदि मौजूद थे। नई आबादी में नूर अंसारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी ने बच्चों को टॉफी तथा चाकलेट वितरित की। कैलाशचंद गुप्ता, मेराज अली, राजेंद्र सैनी, शबाना बेगम, चरण सिंह, मनोज गर्ग, दीपक कपाड़िया, दीपक सैनी, कार्तिक पंवार, नारायण गुर्जर, अंगद देव, कृष्ण कुमार, भूदेव आर्य, अरशद, संजय, नीरज, अरुण सैनी आदि मौजूद रहे।