हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
खतौली। तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने झूला झूलते हुए पारंपरिक गीत गाए। आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रबंधक नवीन कुमार एडवोकेट ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद स्कूल में झूला झूलकर तीज पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा आर्य, राखी उपाध्याय, रेनू उपाध्याय, बबीता, विनीता, सोनिया, मीना, नंदनी कौर, आरती, मनीषा, सुनीता आदि का सहयोग रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी ने बाजी मारी
सिखेड़ा। वेदांता पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर और मेहंदी रचाकर तीज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। बच्चों को मुख्य अतिथि प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अध्यापिका सानिया, मोनिका, स्नेहा, निधि, मंजू आदि का सहयोग रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में आकांशी गुप्ता ने बाजी मारी
भोपा। न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज समारोह मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जट मुझेड़ा भोपा मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल में तीज त्योहार पर छात्राओं ने मधुर संगीत की धुन पर तीज के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष विनय प्रधान द्वारा किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में भाभा हाउस की आकांशी ने सुंदर मेहंदी रचाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान भी इसी हाउस की सिमरन ने और तीसरा स्थान लक्ष्मी व पटेल हाउस की नय्यू व अपर्णा ने प्राप्त किया। हरमनदीप, तन, एमनदीश, साक्षी, हर्षिता ने भी अच्छी मेहंदी रचाई। प्रधानाचार्य मनीष कुमार, केके आनंद, दुष्यंत त्यागी ने छात्राओं को सम्मानित किया। विजय शंकर, रीना, रेनू, सुनीता, कपिल, प्रीति, इंदू का सहयोग रहा।