फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा शोभा को तीज क्वीन का ताज पहनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा शोभा को तीज क्वीन का ताज पहनाया
विज्ञापन

मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम में छात्रा शोभा रानी को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, लेमन स्पून बेसिन, बेलून डिजाइन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डा. हरिदत्त शर्मा, डा. अजय गुप्ता, डा. राघव मेहरा, डा. पुष्पनील वर्मा, डा. शिवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के उपरांत शोभा रानी को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया। छात्राओं को संस्थान की ओर से उपहार दिए गए। कार्यक्रम में अभिलाषा, रितु, हरप्रीत कोर, विधि सिंह, सीमा पाल, वंदना चौधरी, सुजाता, शिवानी, शैफाली आदि का योगदान रहा। उधर, कस्बे की शिक्षण संस्था बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज की छात्राओं को भी जूनियर विंग प्रभारी अंजू रानी ने तीज पर्व का महत्व बताया। घरों में महिलाओं ने परंपरागत मेहंदी आदि रचाकर त्यौहार मनाया व परंपरागत गीतों के साथ झूलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें