फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम ने डीपीआरओ को दिए हाजिर होने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर डीपीआरओ को हाजिर होने के आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में डीएम राजीव शर्मा ने डीपीआरओ पवन कुमार को उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। डीएम ने उक्त फाइल को वार्ता के लिए डीपीआरओ को वापस कर दिया है।
विज्ञापन

चरथावल ब्लाक में 109 बीडीसी सदस्य हैं। इन सदस्यों में से 76 बीडीसी सदस्यों ने चरथावल ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव दिया है। इन बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर जिले से बाहर रहने का आरोप लगाया है। वहीं उनके पति सलमान जैदी पर सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। 76 बीडीसी सदस्यों ने शपथ पत्रों के साथ डीएम को ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है। इस मामले में डीपीआरओ ने डीएम को फाइल भी भेजी थी। डीएम राजीव शर्मा ने इस मामले में डीपीआरओ पवन कुमार को वार्ता करने के लिए अपने समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। डीएम ने अभी इस मामले में एसडीएम सदर को जांच करने के आदेश नहीं किए हैं। माना जा रहा है डीपीआरओ से वार्ता करने के बाद डीएम इस मामले में एसडीएम सदर को जांच करने के आदेश देंगे। डीपीआरओ पवन कुमार ने बताया कि चरथावल ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा के खिलाफ 76 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया हुआ है। इस मामले में डीएम ने वार्ता करने के लिए बुलाया है। डीएम से वार्ता होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें