फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही है विघटन की राजनीति: माता प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कर रही है विघटन की राजनीति: माता प्रसाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा विघटन की राजनीति कर रही है। प्रदेश का पर्याप्त विकास नहीं हो पा रहा है। मौजूदा सरकार सपा सरकार की योजनाओं को ही नाम बदलकर चला रही है। नई सरकार के गठन के बाद अभी तक कोई खास जनकल्याणकारी योजना शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, सबका साथ सबका विकास का नारा भी हवा हवाई साबित होता नजर आ रहा है। क्योंकि मौजूदा सरकार समाज के सिर्फ एक वर्ग को ही साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर से लौटते समय सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का मुजफ्फरनगर बाईपास पर सपा नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। बाद में एमएलसी वीरेंद्र सिंह के आवास पर पांडेय ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास रुक गया है। मौजूदा सरकार अखिलेश सरकार की योजनाओं को ही नाम बदलकर क्रियान्वित कर रही है। सरकार के गठन के तकरीबन दस माह बाद भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोई नया विकास नहीं हो पाया है। सरकार का सबका साथ-सबका विकास का नारा भी खोखला साबित होता नजर आ रहा है। मौजूदा सरकार सिर्फ समाज के एक बड़े वर्ग को ही साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए 500 रुपये गरीब पेंशन योजना और गरीब युवतियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपये तथा गरीबों के आवास के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा रही थी, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मात्र एक लाख 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इतने कम पैसे में किसी गरीब का आवास बनना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू करने से व्यापार प्रभावित हो गया है। पांडेय ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह से भी ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। माता प्रसाद का स्वागत करने वालों में राकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, शियाराम शर्मा, महावीर शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, अनस खान, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, मामेश ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें