प्राथमिक स्कूल में स्वेटर वितरित
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक पूर्वी पाठशाला नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी और उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी में खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल की मौजूदगी में स्वेटर वितरित किया गया। सभासद नरेश गुप्ता ने स्वेटर वितरित किए।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में सभासद नरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ठंड में बच्चों को स्वेटर देकर बड़ा पुण्य का काम किया है। इस अवसर पर एसएमसी की अध्यक्ष वंदना रानी, प्रधानाध्यापक शहनाज बानो, सीताराम ने विचार रखे। राज्य सरकार द्वारा सभी बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनीफार्म, बैग, जुराब-जूते, स्वेटर एवं मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। रुबी सहरावत, रश्मि कौशिक, रजनी, शीला देवी, निगहत प्रवीन, सितारा बेगम, रफअत मिर्जा, स्वाति कोमल, विक्रांत, शादीराम, लखपत आदि रहे।