फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खंभे से टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक खंभे से टकराई, दो घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र में दयालपुरी के पास बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे पड़े बिजली के खंभे से टकराने से घायल हो गए। गांव समौली निवासी आंजे पुत्र साहब सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक से खतौली से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में दयालपुरी के पास उनकी बाइक सड़क किनारे पड़े बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों युवक शराब के नशे में बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


चार लोगों का शांतिभंग में चालान
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव बड़सु निवासी चाचा भतीजों का शांतिभंग में चालान किया। गांव निवासी मुकेश एवं राकेश पुत्रगण राजकुमार का अपने चाचा बिजेंद्र पुत्र ताराचंद से किसी मामले को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे दोनों भाइयों मुकेश व राकेश और चाचा बिजेंद्र को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान किया है। इनके अलावा पुलिस ने गांव रायपुर नंगली निवासी ओमेंद्र पुत्र पाले का भी शांतिभंग में किया है। वह शराब पीकर गांव में उत्पात मचा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें