सड़क हादसे में व्यापारी को भी मिले बीमा
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सड़क हादसे में व्यापारियों को भी कम से कम 10 रुपये का बीमा दे।
शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने कहा कि जीएसटी कानून अच्छा है, लेकिन इसमें कुछ खामियां भी हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के लिए भी कम से कम दस लाख रुपये का सड़क दुर्घटना बीमा होना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी लागू होने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन व्यापारियों को इसकी सरल भाषा भी बताई जाए। प्रभावित हो रहे कारोबार को बचाने के उपाय भी बताए जाएं।
इसके विधायक कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। समारोह में जिला एवं नगर के करीब 77 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम संयोजक विकास भार्गव, निशांक जैन, पंकज त्यागी, रुपांकर, नीरज गुप्ता, रमेश गोस्वामी, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, सुनील सिंघल आदि मौजूद रहे।