फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो पर लगा भाजपा झंडा: कार में मिली ऐसी चीज, दंग रह गए पुलिस अफसर, प्रधान के भाई समेत 10 गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 10:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने भाजपा का झंडा लगी एक स्कॉर्पियो को रोका। इस दौरान कार के अंदर ये चीज देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने प्रधान के भाई समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में 10 आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ की सोनाली नदी से मछली के शिकार करने के मामले में शहर कोतवाली के गांव शेरपुर के प्रधान के भाई सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मछलियां प्रधान लिखी व भाजपा का स्टीकर और झंडी लगी स्कॉर्पियो में ले जाई जा रही थीं। कार से एक जाल और 80 किलो मछलियां बरामद की गईं। बाद में मछलियों को सोनाली नदी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सोनाली नदी से मछलियां पकड़ कर कार में ले जा रहे हैं। उपनिरीक्षक विनोद चौधरी व वन दरोगा अमित पुंडीर की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भोकरहेड़ी लक्सर मार्ग स्थित सोनाली नदी के पुल के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोक लिया। गाड़ी पर ग्राम प्रधान लिखा था और भाजपा का स्टीकर व झंडी लगी थी। तलाशी के दौरान कार से जाल और 80 किग्रा मछलियां बरामद हुईं।

वहीं, पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कलवा, असरफ अली, अब्दुल, जमील, फुरकान, सफीक, शकील, अनीस, इरफान, इंतजार निवासीगण ग्राम शेरपुर, थाना शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने मछलियों को दोबारा सोनाली नदी में छोड़ दिया और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन
विज्ञापन

सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शेरपुर के गांव प्रधान का भाई जमील भी शामिल है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें