मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा गुडगांव की ई-कॉमर्स कंपनी अंडर आर्मर इंडिया ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया गया, जिसे कंपनी द्वारा जमा करा दिया गया।
विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि ई-कामर्स कंपनी अंडर आर्मर इंडिया ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन व्यापार करती है। एक माह पूर्व कंपनी ने वेबसाइट पर स्क्वीजेबल बोतल बिक्री के लिए रखी थी, जिसके निर्माता देश का उल्लेख नहीं किया गया था। वहीं, बोतल की धारिता लीटर या मिलीमीटर के स्थान पर औंस में रखी गई थी। इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया, जिसके जवाब में कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की। इस पर कंपनी पर सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सहारनपुर संभाग स्वाति कौशिक द्वारा 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे कंपनी द्वारा जमा करा दिया गया।