फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद कादिर राना का सरेंडर, जेल गए

Wed, 18 Dec 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में शहीद चौक पर जनसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी बसपा सांसद कादिर राना ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


इसी के साथ मजिस्ट्रेट ने सांसद की अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रेग्युलर बेल पर सुनवाई बुधवार को होगी।

जेल में अचानक कादिर राना की तबीयत बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की जिद पर अड़े समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के हार्ट केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानसठ के कवाल हत्याकांड के बाद बीते 30 अगस्त को शहीद चौक की सभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कादिर राना के खिलाफ धारा 147, 188, 353, 153ए और 341 के  तहत 31 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनके गैरजमानती वारंट भी जारी हुए।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता नकली सिंह त्यागी ने बताया कि कादिर राना ने मंगलवार को सीजेएम केपी सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

अभियोजन अधिकारी डीपी सिंह ने अपना पक्ष रखने के लिए पांच दिन का समय मांगा, लेकिन बचाव पक्ष ने संसद सत्र चलने का हवाला लिखित में देते हुए जल्द सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन


कोर्ट ने राना की रेग्युलर बेल पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया। कचहरी से जेल जाने तक राना के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

कोर्ट से निकलकर मीडिया से कन्नी काटते हुए राना पुलिस की जीप में बैठकर जेल के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें