पंचायत को संबोधित करते नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
शहर की नवीन मंडी कूकड़ा में आयोजित महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान गन्ने को आधा कर दें, विकल्प के तौर पर दूसरी फसलों की बुवाई करें, भाव खुद बढ़ जाएगा। किसानों को एकजुट होना होगा। सही रास्ता बता सकते हैं, उंगली पकड़कर नहीं चलाएंगे। अपना वोट किसी को भी दो, हमारे लिए कहीं बिगाड़ मत करना, हमारे संबंध भी सबके साथ हैं, संबंध नहीं बिगाड़ेंगे। किसानों से एकजुटता का आह्वान किया।
अपनी बात कहते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। हर मुद्दे पर किसानों को दबाने का काम किया जा रहा है। किसानों को फसलों के दाम नहीं, बल्कि कर्जा दिया जा रहा है। सरकार ने तय कर लिया कि कर्ज देकर जमीन ले लो, अगर भाव दे दिया तो किसान गुजारा कर लेगा। जमीन छीनने की योजना बना रखी है। व्यापारी जमीन खरीद रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो 2047 तक 70 फीसदी जमीन बिक जाएगी। गन्ने का आंदोलन ही नहीं हुआ, इसलिए मुख्यमंत्री बागपत से बिना भाव बढ़ाए लौट गए। सरकार तोड़ना चाहती है। जातियों में बांट रही है। मुकाबला नहीं किया तो अधिकारी लूट ले जाएंगे।