फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: होटल में लड़की से बनवाए प्रॉपर्टी डीलर के संबंध... ब्लैकमेल कर ठगे 7 लाख और क्रेटा, 4 गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली में मां-बेटी मिलकर देह व्यापार करती हैं। वह बाहर से कम उम्र की युवतियों को लालच देकर बुलवाती और पैसे वाले लोगों को फंसाकर उनसे रकम ऐंठ लेती थीं।
विज्ञापन
हनीट्रैप कांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में देह व्यापार में लिप्त मां-बेटी ने अपने रिश्तेदार और उसके साथियों की मदद से प्रॉपर्टी डीलर का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर हनी ट्रैप में फंसाया था। आरोपियों ने फर्जी एसओजी टीम बनकर उसे डराकर एक करोड़ रुपये की मांग की। 27 लाख का जबरन समझौतानामा लिखवाया। सात लाख नगद, 27 लाख का चेक और क्रेटा गाड़ी लूट ली। खतौली पुलिस ने महिला, उसके दामाद व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खतौली में एक महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा करती है। वह बाहर से कम उम्र की युवतियों को लालच देकर बुलवाती और यह धंधा करवाती हैं।
खतौली में एक व्यक्ति कॉलोनी की प्लॉटिंग कर रहा था। उसे दो फरवरी को कम आयु वाली युवती के साथ गलत कार्य में फंसाया था। युवती की आयु 18 साल बताकर उसका फर्जी आधार कार्ड दिखाया था और पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर की हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बना ली थी। वीडियो को मां-बेटी ने अपने मोबाइल में ले लिया था।
 

युवती ने शेखपुरी रुड़की निवासी अपने जीजा मसूद अहमद उर्फ सब्बू को यह वीडियो भेजी थी। इसके बाद मसूद ने अपने मोहल्ले के सारिक व अंबर निवासी थाना गंगनहर हरिद्वार के साथ मिलकर पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर को अपने घर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो दिखाई।
उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर मां-बेटी व तीनों आरोपी पीड़ित को कार में जबरन बैठाकर मेरठ पुलिस लाइन के पास ले गए। वहां मुस्तकीम आदि ने खुद को मेरठ एसओजी टीम से जुड़ा बताकर पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर डराया।
 

यहां 27 लाख रुपये में बात तय हुई। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने उसी समय अपने साले को बुलवाकर 7 लाख रुपए नगद दे दिए। 27 लाख रुपए का चेक और क्रेटा गाड़ी दे दी। तय हुआ कि पीड़ित 20 लाख रुपये देगा, तो उसका 27 लाख का चेक और क्रेटा गाड़ी आरोपी वापस कर देंगे। आरोपियों ने दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराकर एक समझौतानामा भी लिखवा लिया। पीड़ित की एक वीडियो भी बनायी थी। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार को महिला व हरिद्वार जनपद निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की बेटी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन

गैंगस्टर लगेगा, संपत्ति होगी कुर्क : एसपी सिटी
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मां-बेटी देह व्यापार का धंधा करती हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी खतौली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों से दो लाख 10 हजार, तीन मोबाइल, पुलिस के तीन फर्जी आईकार्ड, एक हिडेन कैमरा के अलावा पीड़ित की क्रेटा गाड़ी के साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई दो अन्य कार बरामद की हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें