फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति से पूछा घर कब आओगे, नहीं मिला जवाब तो फंदा लगा दी जान

Wed, 12 Feb 2025 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक माह से गुजैनी स्थित मायके में रह रही महिला को पति लेने नहीं आ रहा था। आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सपना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी ए-ब्लॉक में मंगलवार रात सपना (44) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह एक माह से मायके में रह रही थी और दिल्ली में रह रहे पति उमेश से उसे वापस ले जाने को कह रही थी। परिजनों के मुताबिक वह पति के जवाब न देने से आहत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुजैनी निवासी श्यामबाबू शर्मा की पांच संतानों में दूसरे नंबर की सपना की शादी दस साल पहले दिल्ली के नजफगढ़ निवासी बिजली कर्मी उमेश शर्मा के साथ हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। परिजनों के मुताबिक पति उसे अक्सर मायके में छोड़ देता था। एक माह पहले भी उसे मायके भेज दिया। इसके बाद कई दिनों तक पति ने फोन नहीं उठाया और न ही किसी मैसेज का जवाब दिया। मंगलवार शाम को भी उसने कई बार फोन किया लेकिन नहीं उठे। इसपर सपना ने वॉयस मैसेज भेजकर पूछा कि घर कब आओगे लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वह इससे काफी आहत थी।
विज्ञापन

मृतका की भाभी रानी ने बताया कि माघी स्नान के चलते गंगा नहाने के लिए पूरे परिवार को बुधवार तड़के फर्रुखाबाद की रामनगरिया जाना था। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह उठी तो देखा कि सपना का शव साड़ी के फंदे के सहारे कुंडे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। बुधवार को पीएम हाउस में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पति काे सौंपा। गोविंदनगर थानाप्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पति ने मृतका को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। कहा कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका कई माह से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें