फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और 3 बच्चों की हत्या: नेहा की मौत की खबर आते ही बेसुध हुई दादी, बोली- हत्यारे को लटका दो फांसी पर

Tue, 25 Mar 2025 02:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गंगोह में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेता और तीन मासूम बच्चों को गोली मार दी थी। तीनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
पत्नी और तीनों बच्चों के साथ योगेश रोहिला की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी नेहा ने किसी का क्या बिगाड़ा था। उन मासूम बच्चों का क्या कसूर था, जो इतनी बेरहमी से इन सबकी जान ले ली। उनके हत्यारे को तो फांसी होनी चाहिए। यह कहना था कैराना तीतरवाड़ा चुंगी पर रहने वाली नेहा की दादी शकुंतला का। आंखों से आंसू लिए बुजुर्ग दादी का बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

शनिवार को नगर के तीतरवाड़ा चुंगी निवासी रजनीश रोहिला की बहन नेहा व उसके बच्चों शिवांश, देवांश व श्रद्धा को नेहा के पति योगेश निवासी गांव सांगाठेडा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सिर में गोली लगने से नेहा गंभीर रूप से घायल थी। वह चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही थी। उसके परिजन भी वहां मौजूद थे।
 
विज्ञापन

चंडीगढ़ से भाई रजनीश ने फोन पर बताया कि उपचार के दौरान उसकी बहन नेहा की मौत हो गई। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। कल पोस्टमार्टम के बाद शव मिलेगा। परिवार की हत्या से नगर के लोगों में रोष है। परिवार के अधिकांश जिम्मेदार लोग चंडीगढ़ में हैं। घर में मौजूद नेहा की दादी शकुंतला इस घटना से बहुत दुखी हैं। उनका कहना है कि हत्यारे को फांसी मिलनी चाहिए। उनके घर के आसपास काफी सन्नाटा नजर आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें