फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Baghpat: नशे की लत में सुमित ने उजाड़ दिया परिवार, पहले बड़े भाई की हत्या की, अब मां को मार डाला

Wed, 05 Mar 2025 10:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मां सावित्री अपने चार बेटों में सबसे छोटे सुमित को शराब पीने पर डांटती थी। इसी से क्षुब्ध होकर सुमित ने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी सुमित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौली गांव में सोमवार देर रात सावित्री (70) की बेटे सुमित ने दरांती से गला काटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद करके ईख के खेत में दबा दिया। सावित्री के लापता होने पर बड़े बेटे अमित ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की तो पुलिस ने सुमित को पकड़कर शव व दरांती को बरामद कर लिया। आरोपी सुमित चार साल पहले अपने बड़े भाई सोनू की भी पीटकर हत्या कर चुका है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सावित्री की मौत के बाद गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
गांव बड़ौली निवासी सुमित सोमवार को शामली जिले के इस्सोपुर गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गया था। भांजी की शादी में शराब पीकर नशे में हंगामा करने लगा तो रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी और वहां से भगा दिया। सोमवार रात सुमित अपने घर पहुंचा तो मां सावित्री ने नशा करने के कारण उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध सुमित ने रात करीब 11 बजे दरांती से अपनी मां सावित्री की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी मां का शव बोरे में बंद कर जसवीर जाट के खेत में फेंककर आ गया। उस समय सुमित का पिता ईश्वर ग्राम ट्योढ़ी स्थित फैक्टरी में चौकीदार की ड्यूटी करने गया था।
 

नशा कम होने पर सुमित फावड़ा लेकर दोबारा खेत में गया और गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। गांव में अपने परिवार के साथ अलग रहने वाला सुमित का बड़ा भाई अमित अपनी मां से मिलने पहुंचा तो वह उसे नहीं मिली और कंबल में खून लगा दिखाई दिया। अमित ने बड़ौत कोतवाली में शिकायत कर मां की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर शव बरामद कर हत्या का खुलासा कर दिया।
 

बताया गया कि सुमित ने वर्ष 2021 में अपने भाई सोनू की भी पीटकर हत्या कर दी थी, उसमें करीब डेढ़ साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। सुमित करीब चार महीने पहले भी तमंचे के साथ पकड़ा गया था और उसमें भी जमानत हो गई थी।
 

नशे की लत ने उजाड़ दिया परिवार
सुमित की नशे की लत ने ईश्वर का पूरा परिवार उजाड़ दिया। नशा करने से रोकने पर सुमित ने वर्ष 2021 में अपने बड़े भाई सोनू की पीटकर हत्या की थी और अब अपनी मां सावित्री को भी मार डाला। उसकी नशे की लत के कारण ही एक भाई पानीपत तो दूसरा बड़ौली गांव में ही दूसरे मकान में रहता है। हिंदू जुलाहा ईश्वर ट्योढ़ी गांव की प्राइवेट फैक्टरी में चौकीदारी करता है। उसके परिवार में चार बेटे थे, जिनमें सबसे छोटा सुमित (26) है। उसे सात-आठ साल से नशे की लत लग गई। वह आए दिन नशा करके झगड़ा करता था। वर्ष 2021 में ईश्वर के बड़े बेटे सोनू ने सुमित को नशा करने के कारण ही धमका दिया था। इससे क्षुब्ध सुमित ने पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में जेल भेज दिया, जिसकी परिवार वालों ने ही जमानत करा ली।

 
विज्ञापन

ये बोले एएसपी
बड़ौली गांव में अपनी मां की हत्या कर शव खेत में दबाने वाले सुमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली गई है। - एनपी सिंह, एएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें