फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गरीबों का पेट नहीं, झोले में वोट भरना चाहती है कांग्रेस'

Sat, 06 Jul 2013 01:29 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए खाद्य-सुरक्षा अध्यादेश को वोट की राजनीति करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों का पेट नहीं अपने झोले को वोट से भरना चाहती है। इसीलिए इतने संवदेनशील मुद्दे पर भी वह राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस को लोगों का पेट भरने की बेकरारी सता रही है। लोगों को धोखा देकर और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर वोट हासिल करना कांग्रेस की फितरत है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि पिछले चुनाव में नरेगा का सपना दिखाकर लोगों को धोखा दिया था इस बार खाद्य-सुरक्षा नाम पर लोगों को धोखा देने की कोशिश की जा रही है। मुलायम शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


लोकसभा का इंतजार करना चाहिए था
मुलायम ने कहा कि खाद्य-सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस लोगों को धोखा दे रही है। अब जब मानसून सत्र शुरू होने वाला है। सरकार को इस मामले पर अध्यादेश नहीं लाना चाहिए था। संसद सत्र का इंतजार करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें