फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, अखिलेश अब तुम कठोर हो जाओ

Sat, 16 Mar 2013 12:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सलाह दी है कि अखिलेश अब तुम अफसरों पर कठोर हो जाओ। जो अफसर गड़बड़ कर रहे हैं, जनता को तंग कर रहे हैं, जो पुलिस वाले सुधर नहीं रहे हैं, जो भ्रष्टाचारी जनता के कामकाज बगैर पैसे के नहीं कर रहे हैं, उन सबको मौके पर ही कठोर से कठोर सजा देना शुरू करो। नौकरशाही नियंत्रण में न रही तो जनता और सरकार दोनों की मुसीबत बढ़ेगी।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो शुक्रवार को सपा मुख्यालय पर आयोजित सरकार के एक साल केजश्न पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बेटे अखिलेश को फिर राजकाज का पाठ पढ़ाया।

लोकसभा चुनाव में सपा को सफलता दिलाने का मंत्र दिया। वह पहले कार्यकर्ताओं से बात करते, फिर बगल में बैठे अखिलेश की ओर देखते और उन्हें भविष्य की राह दिखाते।
विज्ञापन


नौकरशाही की शिकायतों पर सपा मुखिया ने कहा, पूरी तैयारी के साथ मंडल-मंडल जाओ। कामकाज की समीक्षा करो। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लो। जो अधिकारी गड़बड़ कर रहे हैं, मौके पर कार्रवाई करो।

जब सपा कार्यकर्ताओं को बोलने का मौका मिला तो किसी ने मुलायम को पीएम बनाने का आह्वान किया तो किसी ने लोकसभा चुनाव में सपा की भारी जीत की बात कही।

समझाया मोदी मंत्र
सपा सुप्रीमो ने कहा कि सुधरने का वक्त बीत गया। अब कोई गलती करे तो कठोर सजा दो। कोई रियायत नहीं। सपा मुखिया ने अखिलेश को ‘मोदी मंत्र’ भी समझाया।

कहा, गुजरात का विकास किया एक कंपनी ने, जिसके सर्वेसर्वा आज जीवित नहीं हैं। समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाया। मोदी ने सिर्फ एक काम किया। मीडिया को हाथ में ले लिया।

यह वही उद्योगपति घराना है जिससे हमारे भी गहरे रिश्ते हैं। यह घराना उत्तर प्रदेश का विकास करना चाहता है पर, वह आपके (मुख्यमंत्री) अफसरों से नाराज है। किसी तरह आप उद्योगपतियों को लाइए। उन्हें सुविधाएं दीजिए। तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें