फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांसद धर्मेंद्र यादव करा सकते हैं मेरे पति की हत्या'

Sun, 07 Aug 2016 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से मेरे पति (शहर विधायक आबिद रजा) और मेरे परिवार को जान का खतरा है। वह कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं। यह आरोप लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि शहर की सड़कों को खुदवाने से लेकर जिले में गाय और गंगा का अवैध कटान कराने वाले सांसद का नाम भले ही उनके पति अपनी जुबान से न लें, लेकिन वह अब चुप नहीं बैठेंगी। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की शनिवार को बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शहर में उनके पति के पुतले फुंकवाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके पति सांसद का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन वह उनसे नहीं डरती हैं और सांसद धर्मेंद्र यादव से ही उनकी जान को खतरा है। 

अध्यक्ष फात्मा ने कहा कि उनके घर के आसपास बदमाश घूमते रहते हैं, जिससे उनके छोट-छोटे बच्चों, पति और उनके परिवार को जान का खतरा बना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके पति की मोबाइल कॉल अटेंड नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके पति की हत्या कराई जा सकती है, क्योंकि वह सांसद का नाम विधानसभा में खोलेंगे। कहा कि सांसद उनके पति के पुतले फुंकवा कर शहर का माहौल खराब कराने की फिराक में हैं। शुक्रवार की रात को शहर का माहौल खराब होने से उनके पति ने बचाया। 
विज्ञापन


नहीं उठा सांसद का फोन 
बदायूं। इस संबंध में सांसद धर्मेंद्र यादव का पक्ष जानने के लिए कॉल की गई, लेकिन कई बार रिंग जाने के बाद भी फोन कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद सांसद को व्हाट्स एप पर मैसेज करके भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें