फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां ने बेचा, सौतेले पिता ने लूटनी चाही आबरू'

Tue, 09 Apr 2013 12:39 AM IST
अतरौली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
'मां ने बेच दिया और सौतेले पिता ने आबरू लूटनी चाही' ये संगीन आरोप लगाए उस युवती ने, जिसने इंटरमीडिएट की परीक्षाएं खत्म होते ही सहपाठी से शादी कर ली थी। इसी बीच सामने आई युवती की मौसी ने युवक के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


मामला उत्तरप्रदेश के अतरौली क्षेत्र का है। युवती के मुताबिक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली उसकी मौसी नहीं बल्कि मां है। उसने मां पर बेचने और सौतेले पिता पर दुराचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

गौर हो कि बता दें कि गाजियाबाद की युवती अतरौली क्षेत्र के एक गांव में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई थी। वह गांव में ही एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रही।
विज्ञापन


मकान मालिक का 28 वर्षीय बेटा उसे परीक्षा दिलाने कॉलेज ले जाता था। इस पर दोनों की आंखें चार हो गईं। युवती ने परिवार वालों के विरोध के बाद भी युवक से शादी का फैसला कर लिया। शुक्रवार को परिजनों ने गांव के ही एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी।

इधर, गाजियाबाद से युवती की मौसी बनकर आई महिला ने युवक और उसके परिजनों पर युवती को बहला-फुसलाकर शादी रचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सोमवार को युवती गांव के कुछ लोगों के सामने आई और रोते हुए बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला उसकी मां है। बचपन में ही उसकी मां ने पिता को छोड़ एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी।

सौतेला पिता उस पर गलत नजर रखता था। उसने कई बार दुराचार की कोशिश भी की। उधर, कॉलेज संचालक ने युवती के प्रेमी के कॉलेज में कर्मचारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें