फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। मछलियां पकड़ रहे लोगों ने शोर मचा दिया और वो उसकी तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गए। पीएसी के गोताखोर मौके पर बुला लिए गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला निवासी चंद्र किरन उर्फ चंदा (26) मजदूरी करता है। तीन साल पहले उसकी शादी प्रीति के साथ हुई थी। परिवार में पिता बहोहनलाल, मां भूरी दो भाई अजय और शिवम हैं, जबकि पांच बहन निधि, खुशबू, शिवम, अनन्या, ज्योति और प्रिया हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस बताया कि चंद्र किरण उर्फ चंदा सुबह करीब आठ बजे खाना खाकर काम पर जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब सवा दो बजे दो उसके घर आए और परिजनों को बताया कि चंदा ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी है। इसकी जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट रामगंगा किनारे पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय व पीएसी के गोताखोर मौके पर बुला लिए गए। काफी तलाश के बाद भी युवक को कोई सुराग नहीं लग पाया। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि रामगंगा में युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें