फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामें की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में परिजन कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर का है। रविवार की शाम गांव का रहने वाला शिवम कुमार (22) छजलैट ब्लाक कार्यालय के पास अर्द्घमूक्षित अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए छजलैट के एक निजी चिकित्सक के पास लाए थे। यहां चिकित्सक द्वारा मना करने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां सोमवार को शिवम की मौत हो गई।
इसकी जानकारी मिलने पर छजलैट पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक चीनी मिल में गन्ना ढोने का काम करता था। वह रविवार की शाम बिना कुछ कहे घर से बाहर आया था। शिवम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिवम ने यह कदम क्यों उठाया परिजन इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें