मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक की पहचान कराई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए।
मूंढापांडे क्षेत्र के राझेड़ा पुल के पास मंगलवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान खानपुर निवासी तालिब के रूप में कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सप्ताहिक बाजार को जा रहा था। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के इंकार कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया है।