फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल में छिपा कर जेल में चरस लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला जेल गेट पर चेकिंग के दौरान एक युवक को चरस के साथ दबोच लिया। उसने अपनी चप्पल में करीब डेढ़ सौ ग्राम छिपा रखी थी। बंदी रक्षकों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर जिला जेल के गेट पर बंदी रक्षक मुलाकातियों की तलाशी लेकर उन्हें अंदर प्रवेश करा रहे थे। इसी दौरान बंदी रक्षकों की नजर एक युवक की चप्पल पर गई। उसकी चप्पल सामान्य से मोटी लग रही थी। चेक करने पर पता चला कि युवक ने अपनी चप्पल में सिलाई कराकर चरस छिपा रखी थी। पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना नाम जावेद बताया। वह संभल जनपद के चंदौसी थानाक्षेत्र के सीकरी गेट निवासी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरेेपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि वह वह जेल में बंद कासिम से मुलाकात करने के लिए आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें