फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेल में विशेष निगरानी में रखी गई मां और बहन की हत्या करने वाली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में मां और भाई की खूंटे से पीट- पीटकर हत्या करने वाली युवती को जेल में विशेष निगरानी के बीच रखा गया है। कोर्ट ने युवती का मेडिकल परीक्षण और उपचार कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस की ओर से सीएमओ को पत्र भेजकर चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम गठिन करने की मांग की है। अब डॉक्टरों की टीम चेकअप करेगी।
विज्ञापन

कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव निवासी मुन्नी देवी के परिवार में दो बेटे राजीव, अर्जुन और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। बुधवार की शाम मुन्नी का बड़ा बेटा राजीव अपनी दो बहनों के साथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर गया था। जबकि घर में अर्जुन और उसकी मां मुन्नी देवी मौजूद थी। मुन्नी की मानसिक रूप से कमजोर बेटी भी घर के आंगन में एक साइड में चारपाई पर थी और रस्सी से बंधी थी। युवती ने किसी तरह अपनी रस्सी खोल दी और खूंटे से हमला कर अर्जुन और मुन्नी की हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ की थी। उन्होंने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है लेकिन परिजन कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं दिखा पाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवती का देसी इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। युवती ने पूछताछ में बताया कि परिवार के लोग उससे मोबाइल छीन लेते थे और बांधकर रखते थे। जिससे परेशान होकर उसने अपनी मां और भाई की हत्या की है। एसपी सिटी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने युवती के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात तो कही लेकिन उसकी मेडिकल हिस्ट्री नहीं दिखाई है। इस मामले में कोर्ट ने युवती की विशेष निगरानी रखने और डॉक्टरों की टीम से मेडिकल चेकअप कराने का आदेश दिया है। इस मामले में सीएमओ को पत्र दिखा गया है। उधर जेल में भी युवती की विशेष निगरानी की जा रही है। मेडिकल चेकअप के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें