फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन का काटा गला: प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने समारोह में काटी गर्दन, कहा-तू मेरी नहीं हुई तो मैं किसी...

Thu, 23 Feb 2023 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने नई नवेली दुल्ह के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कुंदरकी में प्रेमिका की शादी से आहत युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और सैकड़ों लोगों के सामने प्रेमिका की गर्दन के पास ब्लेड से वार करते हुए बोला, जब तू मेरी नहीं हो सकी तो तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा। प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर वार कर उसे लहुलूहान कर दिया और वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही प्रेमिका की शादी हुई थी। इस समय युवती की हालत गंभीर है। वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है। मुरादाबाद के कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निकट के रहने वाले शकील अहमद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 19 फरवरी 2023 को उसने बड़ी बेटी की शादी की थी।

मंगलवार देर शाम उसकी नव विवाहिता बेटी अपने बहन आलिया, इकरा, नेहा और रूबी मोहल्ले में ही शादी समारोह में खाना खाने गई थीं।  इसी बीच मोहल्ले का ही यासीन भी शादी समारोह में घुस आया। यासीन ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बोला कि जब तू मेरी नहीं हुई तो मैं किसी और की भी नहीं होने दूंगा। हमले में बचाव के दौरान आलिया भी जख्मी हुई है। इस समय गंभीर रूप से घायल युवती का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि आरोपी यासीन निवासी मोहल्ला नूरुल्ला कस्बा कुंदरकी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरूकी जारी है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं। पुलिस आरोपी के परिजन और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही सर्विलांस की मदद से फरार ऑटो चालक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं जख्मी आलिया का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस दुस्सहासिक वारदात के दौरान गर्दन पर वार करने से घायल हुई युवती को उसकी छोटी बहन आलिया ने ही संभाला था। 

गर्दन पर घाव है गहरा, खाना पीना हुआ बंद
नव विवाहिता युवती की गर्दन पर चाकू के वार से गहरा घाव हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि गर्दन पर गहरा और लंबा घाव है। इसी वजह से डॉक्टर ने युवती को कुछ खाने पीने और बोलने से मना किया है ताकि जल्द से जल्द से घाव भर सके।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने पीड़िता के बयान किए, सीओ भी पहुंचीं
मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज करा रही घायल युवती के मजिस्ट्रेट ने बयान रिकॉर्ड किए हैं। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंच कर पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीड़ित परिवार को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें