फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-पापा से जिद कर रुका था घर: 'आप पार्टी में जाइए, मुझे पढ़ना है...', लौटे तो फंदे पर झूल रहा था अक्षित

Wed, 22 Feb 2023 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मां-पापा से जिद कर रुका था घर: 'आप पार्टी में जाइए, मुझे पढ़ना है...', लौटे तो फंदे पर झूल रहा था अक्षित
विज्ञापन
अक्षित सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मम्मी-पापा आप जन्मदिन पार्टी में चले जाइए..., 24 फरवरी को मेरा इंग्लिश का एग्जाम है। मुझे एग्जाम की तैयारी करनी है। मैं घर पर ही खाना खा लूंगा और स्टडी करने बैठ जाऊंगा। कुछ इस तरह के शब्द बोलकर अक्षित ने पार्टी में जाने से इनकार दिया था

विज्ञापन


पीतल कारोबारी आशीष का इकलौता बेटा कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रेन अकेडमी में बारहवीं कक्षा में पढ़ रहा था। मां-बाप बेटे के अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अक्षित परीक्षा की तैयारी में लगा था। उसके व्यवहार और बातों से परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं लगा कि वो इस तरह का कदम भी उठा सकता है। बेटे की जिद के कारण मम्मी-पापा उसे घर में अकेला छोड़कर चले गए थे। रात पौने 11 बजे परिजन घर आए और मेनगेट खोलकर जीने से ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो बेटे को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए।

ग्राउंड फ्लोर पर हैं किराएदार

आशीष चौहान के दुमंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं जबकि ऊपरी मंजिल पर आशीष चौहान का परिवार रहता है। किरायेदारों को नहीं पता चला कि अक्षित ने आत्महत्या कर ली।

नौ बजे तक सुना म्यूजिक, इसके बाद की आत्महत्या

मम्मी पापा और बहन करीब आठ बजे घर से निकले थे। उनके घर से निकले के बाद अक्षित ने म्यूजिक शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे तक उसने म्यूजिक सुना। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि नौ बजे म्यूजिक बंद हो गया था। माना जा रहा है कि इसके बाद ही छात्र ने आत्महत्या की होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

दो घंटे दोस्तों के साथ घूमा, किसी को एहसास तक नहीं होने दिया

अक्षित की आत्महत्या की सूचना मिलने पर उसके दोस्त भी घर पहुंच गए। एक दोस्त ने बताया कि अक्षित पढ़ने में अच्छा था। एक दोस्त ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से आठ बजे तक वो मेरे साथ था। दोनों पहले कॉलोनी में घूमे और इसके बाद पार्क में बैठे थे। अक्षित से बातचीत में कतई नहीं लगा कि वह दुखी और आत्महत्या भी कर सकता है। कुछ समझ में नहीं आ रहा कि उसने आत्महत्या क्यों कर ली।

इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले किया था रिप्लाई

अक्षित चौहान की फेसबुक पर आईडी नहीं है। उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। जिस पर वह मैसेज और फोटो पोस्ट करता था। तीन दिन पहले उसके एक मित्र ने मैसेज कर पूछा था कि क्या कर रहे हो। जिसके जवाब में उसने लिखा कि वह बोर्ड की तैयारी के लिए किताबें पढ़ रहा है।

दो शब्द लिखने के लिए फाड़े चार पन्ने

घर में टेबिल पर दो शब्दों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने केवल लिखा है सॉरी मम्मी इसके अलावा उसने कुछ नहीं लिखा है। इन दो शब्दों के लिए उसने किसी कॉपी से चार पन्ने फाड़े थे। एक फटे हुए पन्ने पर ही उसने सॉरी मम्मी लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें