फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी के आरोपी युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रास्ते से गुजर रही एक युवती को एक युवक ने रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के पीतलनगरी निवासी सचिन को कुछ लोग मारते पीटते थाने लेकर पहुंचे। उन लोगों में शामिल एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि सचिन पिछले डेढ़ माह से उसका पीछा कर रहा था। रास्ते में छेड़खानी करता है। बात न करने पर जान से मारने व तेजाब डालकर जलाने की धमकी देता है। इसकी शिकायत उसने अपने परिवार वालों से की थी। युवती का आरोप है कि उसके परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी। इस पर परिजनों ने पांच नवंबर को दर्ज कराई थी।
आरोप है कि रविवार को रास्ते से गुजरते समय आरोपी सचिन ने उसे रोकने की कोशिश की और छेड़खानी करने लगा। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें