फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने किया कुश्ती कला का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के मंगूपुरा गांव में चल रहे दुर्गा मेले के दूसरे दिन मंगलवार को दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल में अरमान बरेली ने गौरव सहारनपुर को, इकराम अलीगढ़ ने कृष्ण सिंह बागपत को, प्रदीप दिल्ली ने जगत सिंह बुलंदशहर को, चंचल एटा ने जीवन सहारनपुर को, धनीराम हरिद्वार ने राजा यमुना नगर को, यश यादव पैगंबर ने शानू नूरपुर को, काले सिंह बदायूं ने थापा नेपाल को कुश्ती कला के बेहतर दांव के जरिए चित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल में जिन पहलवानों की कुश्तियां बराबर पर छूटीं उनमें बिट्टन खजरा और विशाल कैथल, नौशाद सैफनी और बंटी बरेली, विपिन बदायूं और आदिल अलीगढ़, बजरंगी पीलीभीत और प्रताप शामली, विनीत हसनपुर और धर्मेश आसफपुर, राहुल पीलीभीत और राजा बरेली, चंद्रकेश बरखेड़ा और सत्यम चंदौसी, देवेंद्र एटा और इमरान सैफनी, भुटिया अलीगढ़ और शुभम अलीगढ़, घमंडी कैथल और सचिन पानीपत, महेंद्र कैथल और सिकंदर बरेली शामिल हैं।
दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने दो वरिष्ठ पहलवानों के हाथ मिलवाकर दूसरे दिन का दंगल शुरू कराया। सपा विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में दंगल आयोजन से प्राचीन कुश्ती कला को बढ़ावा मिलता है। दंगल आयोजन में भानु प्रताप यादव, रामबाबू यादव, राजीव गुप्ता, अखिलेश उपाध्याय, पंकज गुप्ता और सुधीर गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें