कांठ। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में चल रहे किसानों के गन्ना सट्टा संशोधन मेले के छठे दिन पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अगवानपुर शीराज मलिक ने ने मेले का निरीक्षण करते हुए पारदर्शिता के साथ किसानों के सट्टा संशोधन कार्य व समस्याओं को दूर करने के निर्देश् दिए।
उन्होंने समिति परिसर में लगे मेले में सभी 11 स्टॉल पर पहुंचकर प्रत्येक गन्ना पर्यवेक्षक से जानकारी हासिल की और सट्टा संशोधन के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से भी बात कर उनकी गन्ना समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। छठे दिन मेले में सभी स्टॉल पर 65 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर समिति सचिव खेत सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिलों के प्रतिनिधि, समिति डायरेक्टर, सुपरवाइजर आदि भी रहे।