फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस की रकम से बच्चों के लिए ड्रेस और गिफ्ट खरीदेंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली से पहले प्रदेश सरकार द्वारा दी गई सहूलियतों से राज्यकर्मी खुश हैं। बोनस के निर्णय से जिले के साढ़े आठ हजार कर्मी लाभान्वित होंगे। वहीं कोरोना से मरने वाले आश्रितों को नौकरी के निर्णय का शिक्षक संघ ने स्वागत किया है ।अब सबको शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को बोनस देने के निर्णय का राज्य कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव का कहना है कि इस निर्णय से जिले के साढ़े आठ हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। इनमें सबसे अधिक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं। करीब 1700 रुपये नगद बोनस वेतन के साथ मिलेगा। यादव ने कहा कि बोनस की रकम से बेटे के लिए दीपावली पर उनकी पसंद के गिफ्ट खरीदेंगे। उधर सरकार द्वारा कोरोना से मृतक राज्य कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नौकरी देने की बात कही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना से 36 शिक्षक, शिक्षामित्रों की मृत्यु हुई थी। इन शिक्षक परिवारों के सदस्यों के लिए यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें