मुरादाबाद। गुरुवार से गायब मजदूर का शव शुक्रवार देर शाम जंगल में फंदे के सहारे पेड़ पर लटका मिला। शव लटका देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कूरी गांव निवासी फारूख के गन्ने के खेत में शुक्रवार की शाम यूकेलिप्टस के पेड़ पर मजदूर वीर सिंह (50) का शव लटका होने की सूचना मिली तो गांव में हड़कंप मंच गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मंच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के बड़े पुत्र अरविंद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों का कहना मृतक वीर सिंह की मासिक स्थित काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।