मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बाईपास पर सड़क पार करते समय साइकिल सवार मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव निवासी सौ सिंह (55) फैक्टरी में श्रमिक थे। मंगलवार रात काम करने के बाद सौ सिंह साइकिल से घर जा रहा था। बाईपास पर नानकबाड़ी गांव के पास सौ सिंह सड़क पार कर रहा था। रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। संवाद