फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लाल बाग में शुक्रवार शाम एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली थी। उसका पति ससुराल गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

लालबाग मोहल्ले में मुरारी का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह मुरारी अपनी ससुराल कोटद्वार गया था। घर में पत्नी लक्ष्मी (27) और पांच साल की बेटी मौजूद थी। शाम को मुरारी की मां घर पहुंची तो उसने देखा कि कमरे में फंदे से लक्ष्मी का शव लटका हुआ था। मां की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मुरारी भी कोटद्वार से घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें