भगतपुर। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर ग्राम बेरखेड़ा चक (बेलवाड़ा) के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गया। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव सिरसवा गौड़ निवासी मशकूर अपनी पत्नी इशरत जहां के साथ भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि गांव बेरखेड़ा बेलवाड़ा के पास एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मशकूर व इशरत जहां घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान इशरत जहां (26) की मौत हो गई। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।