फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने वीडीओ पर लगाया मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ग्राम विकास अधिकारी पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी महिला आरती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ दिसंबर 2020 को उसके पति विपिन कुमार निवासी डिडौरा थाना मझोला की मृत्यु हो गई थी। आरती ने अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 22 जनवरी 2021 को आवेदन किया था। महिला का आरोप है कि प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी ने उससे दस हजार रुपये की मांग की। पीड़ित का दावा है कि उसने पांच हजार रुपये दे भी दिए। बावजूद इसके प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है। आरती का आरोप है कि वह कचहरी में ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत करने जा रही थी। दो सितंबर 2021 को सुबह करीब दस बजे वीडीओ रास्ते में मिल गई और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि वीडीओ ने उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। एसएसपी कार्यालय से महिला के प्रार्थना पत्र को सीडीओ कार्यालय भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें