मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी फरवरी आठ साल पहले रामपुर में कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। दो बेटियां पैदा होने पर ससुरालियों ने उसे ताने देने शुरू कर दिए थे।
इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी थी। कुछ दिन बाद पति मायके आ गया और मायके वालों को विश्वास दिलाया कि वह अब तंग नहीं रखेगा। पीड़ित ने 26 जुलाई को पति ने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए।
आरोप है कि अगले दिन 27 सितंबर को सुबह करीब दस बजे आरोपी पति, सास, ननद ने मिट्टी का तेल डलाकर आग लगाने की कोशिश की। इसी तरह महिला आरोपियों की चंगुल से निकल आई और अपने मायके पहुंच गई। इस मामले में एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।