फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की रात पत्नी ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। करवाचौथ की रात पति के शराब पीने से तंग आकर महिला ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने ससुराल और मायके पक्ष को आपस में बैठा कर समझौता कर दिया । इस मामले में मृतका के मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर तिगरी गांव निवासी दीपा की शादी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी बॉबी सिंह के साथ वर्ष 2009 मे हुई थी। बॉबी सिंह पीएसी में सिपाही (ड्राइवर) के पद पर तैनात है। रविवार को करवाचौथ था। शाम तक महिला का पति बॉबी घर नही पहुंचा था। इस बीच किसी से महिला को पता चला की उसका पति दोस्तों के संग बैठ कर पार्टी कर रहा है। इस पर महिला वहीं पहुंच गई। पति के शराब पीते देखकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बॉबी ने घर पहुंचकर पत्नी दीपा के साथ मारपीट कर दी। पति के हरकतों से तंग आकर महिला ने कमरा बंद कर कीटनाशक पी लिया। कुछ समय के बाद परिजन दीपा को उठाने पहुंचे, तो दरवाजा नही खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो दीपा बेहोश पड़ी हुई थी। मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर दीपा के मायके वाले भी आ गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद गांव के लोगों ने बैठ कर बच्चों का वास्ता देकर ससुराल और मयके पक्ष के लोगों में समझौता करा दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया की शराब को लेकर पति और पत्नी के बीच आपस में झगड़ा हुआ था इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें