फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए सपा नेता का वीडियो वायरल, हंसते दिखाई दे रहे हैं कुछ कार्यकर्ता

Sat, 02 Oct 2021 09:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गालिब खां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में कुछ कार्यकर्ता हंसते दिखाई दे रहे हैं 
विज्ञापन
प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए सपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गालिब खां का महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ कार्यकर्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष को रोता देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो कुछ हंसकर इधर-उधर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे जाहिर हो रहा है कि या तो वीडियो नाट्कीय तरीके से बनाई जा रही है या कार्यकर्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष के दर्द को समझ नहीं रहे। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स नाटक करने की बात कह रहे हैं। 

इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष का पिछले वर्ष का रोने का वीडियो सामने आ गया है। जिसमें फिरोज खां चंदौसी में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपटकर रोए थे। तब भी सपाइयों का काफी मजाक बना था। अब पूर्व जिला उपाध्यक्ष का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें