फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए के हर्बल पार्क में निर्धारित प्रवेश शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए के हर्बल पार्क के ठेकेदार के कर्मचारियों व कुछ युवकों में निर्धारित प्रवेश शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की बात को लेकर हो रहे विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद एमडीए के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एमडीए के वीसी जिस हर्बल पार्क को बेहतर बनाने के लिए नित नए प्रयास कर रहे हैं उसी हर्बल पार्क के ठेकेदार पर प्रवेश शुल्क के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लग रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। वीडियो में कुछ युवक हर्बल पार्क में प्रवेश का टिकट वितरण करने वाले कुछ कर्मचारियों से टिकट की धनराशि को लेकर नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि संबंधित पार्क के कर्मचारियों द्वारा खुलेआम दस रुपये के टिकट के स्थान पर 20 रुपये प्रवेश शुल्क लिए जा रहे हैं।
एमडीए की वीसी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा ईको हर्बल पार्क में प्रवेश एवं पार्किंग शुल्क के नाम पर प्राधिकरण द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की शिकायत प्राप्त होने पर ठेका निरस्त करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें