सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती अपने उसने बताया कि जनपद अमरोहा के थाना देहात क्षेत्र में रहने वाला युवक चार साल से उसके संपर्क में था। इस दौरान उसने शादी के बड़े- बड़े वादे किए थे। अक्टूबर 2020 में आरोपी उसको ताज नगरी आगरा घुमाने ले गया था। ताजमहल देखने के बाद उसने होटल में कमरा लिया। यहां दोनों रात को रुके। जहां युवक ने उसके दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने मुरादाबाद, हापुड़, नोएडा समेत कई स्थानों पर होटल में शारीरिक सम्बन्ध बनाए। युवक शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक सम्बन्ध बनाया रहा। पुलिस में शिकायत करने की धमकी के बाद युवक कोर्ट मैरिज को तैयार हुआ। 21 दिसंबर 2021 को कोर्ट में शादी की तारीख मुक़र्रर हुई। आरोप है कि युवक कोर्ट में पहुंचना, लेकिन हस्ताक्षर से पहले अदालत से गायब हो गया। जिससे उनकी शादी बीच में लटक गई। युवक ने उसको धोखा देकर 24 जनवरी 2022 को हसनपुर से शादी कर ली। इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपी को सबक सिखाने की सोच ली। 25 मार्च 2022 को उसने एसएसपी को प्रर्थना पत्र दिया था। जिसमे उसने प्रेमी पर बलात्कार का आरोप लगाया था । इसी मामले की जांच अगवानपुर पुलिस चौकी के दारोगा कर रहे है। पुलिस ने आरोपी युवक को जांच के लिए चौकी पर बुलाया था। युवती उसकी के सम्बन्ध में जानकारी करने चौकी पर आई थी। पीड़िता ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई हैं।