फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के दौरान फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गोली चल जावेगी गाने पर डांस करने के दौरान दोनों हाथों में हथियार लेकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो हो रहा है। हालांकि, वीडियो कई माह पुराना है, लेकिन जिस तरह से फायर किया गया, उससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के जय सिंह थरैसा में कई माह पूर्व एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बज रहा था कि गोली चल जावेगी। इस गाने पर बच्चे और एक व्यक्ति भी डांस कर रहा था। इस दौरान व्यक्ति के दोनों हाथों में हथियार थे। एक हाथ में तमंचे से वह फायरिंग कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी क्षेत्र में भी खूब चर्चा है। बनियाठेर के थाना प्रभारी ने ऐसे वीडियो की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें