फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: युवकों ने अपने ही समुदाय की युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर चेहरे से हिजाब हटाकर बनाई वीडियो

Wed, 27 Dec 2023 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले में एक  युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
चेहरे से हटवाया हिजाब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार में दो युवकों ने एक युवती को रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे से हिजाब हटाकर वीडियो बना ली, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती 21 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे सुपर बाजार के पास बुध बाजार में खरीदारी करने आई थी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान रास्ते में मझोला के मंगूपुरा निवासी नासिर और कोतवाली के मानपुर निवासी आलिम मिल गए। दोनों ने युवती को घेर लिया और उसके छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने लगे और शांत रहने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने उसके चेहरे हिजाब हटा दिया। 

पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाकर अपने चेहरे पर हिजाब ओढ़ लिया। इस दौरान एक आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर लोग आए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आबपीती सुनाई, तब पीड़िता अपने पिता कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें