फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्युत व नगर निगम की खींचतान में 22 दुकानों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत निगम व नगर निगम की खींचतान में बुध बाजार की 22 दुकानों की बिजली अनिश्चित काल के लिए बंद हो गई है। विद्युत निगम का कहना है कि नगर निगम ने अपनी जमीन पर खुदाई करने से मना किया है। इसलिए खंभों से तार हटाने के बाद इन्फ्रा नहीं बिछाया गया है। जब तक इन्फ्रा (अंडरग्राउंड केबिल) नहीं बिछेगा, तब तक दुकानों में बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन

ऐसे में व्यापारी अपनी दुकानों में बिना बिजली बैठने को परेशान हैं। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज से हिंदू डिग्री कॉलेज के बाहर स्थित दुकानों की यह समस्या है। प्रेम टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक गौरव गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह बिजली के खंभों से तार हटाए गए। उस समय सभी दुकानों के विद्युत कनेक्शन भी हटा दिए गए। विद्युत निगम की टीम ने व्यापारियों से कहा कि शाम तक काम खत्म करके कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। देर शाम सभी दुकानों के कनेक्शन जोड़ दिए गए लेकिन लगभग 50 मीटर हिस्सा छोड़ दिया गया। एक्सईएन शैलेंद्र गौतम ने बताया कि प्रेम चुनरिया होटल के पास नगर निगम ने काम करने के लिए जगह नहीं दी। जब तक जगह नहीं मिलेगी, वहां काम पूरा नहीं हो पाएगा। यदि जगह मिल जाए तो हमारी टीम काम खत्म करके व्यापारियों की दुकानों में बिजली कनेक्शन जोड़ देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें