फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से नाराजगी: दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार के साथ धरने पर बैठी पीड़िता, बयान बदलने के लगाए आरोप

Tue, 31 May 2022 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार



 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार को समझाकर धरना खत्म करा दिया। इसके बाद लोग कलक्ट्रेट के बाहर दोबारा बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसकी जानकारी मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ सिविल लाइन्स और कोतवाली सीओ भी आ गए। उन्होंने परिवार को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लोगों को जबरन उठा दिया। पीड़िता ने बिलारी के तत्कालीन सीओ पर बयान बदलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


संभल के एक गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी अपने भाइयों और परिजनों के साथ नौ अप्रैल 2022 को बिलारी क्षेत्र में मेला देखने गई थी। यहां से गांव के चार युवक उसे अगवा कर ले गए थे। एक सप्ताह तक किशोरी को अपने साथ रखा और उसके साथ दरिंदगी गई। इसके बाद किशोरी को आरोपियों ने गांव के पास छोड़ दिया था। इस मामले में बिलारी थाने में दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है।

विज्ञापन

मंगलवार को परिजन और अन्य ग्रामीण किशोरी को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने यहां धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और कोतवाली सीओ महेंद्र चंद्र गौतम फोर्स लेकर आ गए। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और घर जाने लगे। इसी बीच कुछ और लोग आ गए और उन्होंने कलक्ट्रेट के बाहर एसएसपी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने।

इसके बाद पुलिस ने जबरन उन्हें यहां से उठा दिया। इसी दौरान पुलिस को एक कैन भी मिली। जिसमें ज्वलनशीन पदार्थ था। किशोरी की मां का कहना है कि अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपने परिवार के साथ यहीं जान दे देगी। इस केस की विवेचना कर रहे सीओ महेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित के बयानों के आधार पर ही आरोपी के नाम खोले गए हैं और धराएं बनाई गई हैं। आरोप बुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें