फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: मुरादाबाद के दो बेटों ने जिले का नाम किया रोशन, उत्तम ने 121वीं तो आदित्य ने 225वीं रैंक हासिल की

Mon, 30 May 2022 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मुरादाबाद के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया। हायडिल कॉलोनी निवासी उत्तम और सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी निवासी आदित्यराज ने सफलता प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
परिवार के साथ उत्तम व आदित्यराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शहर के उत्तम और आदित्यराज ने कामयाबी हासिल की है। उत्तम ने 121वीं रैंक हासिल की जबकि आदित्यराज ने रैंक में 225वां स्थान पाया। सिविल सेवा में सफलता मिलने पर दोनों के परिवार और शुभचिंतकों में खुशी छाई है।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मुरादाबाद के लिए सोमवार को दोहरी खुशियां लेकर आया। हायडिल कॉलोनी निवासी उत्तम और सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी निवासी आदित्यराज ने सफलता प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया है। दोपहर में परिणाम आने के बाद से दोनों के घर पर खुशियों का माहौल है।

उत्तम बोले- अमर उजाला पढ़कर समाज को जाना
उत्तम ने बताया कि वह वर्ष 2020 में भी प्रयास कर चुके थे, लेकिन प्री परीक्षा पास नहीं कर पाए थे। उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अखबार पढ़ने के बाद उन्होंने समाज को जाना है। इसलिए उनकी इस सफलता में अमर उजाला का भी योगदान है। उत्तम ने सफलता का श्रेय पिता नवीन कुमार शर्मा और मां सुधा को दिया। मां ने बेटे की सफलता के लिए जागेश्वर धाम जाने की मन्नत मांगी थी। परिणाम आने के बाद तुरंत परिवार भगवान के दर्शन करने के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

आदित्यराज ने कहा- परिणाम का था बेसब्री से इंतजार
वहीं, आदित्यराज ने बताया कि इससे पहले वह दो बार प्रीलिम्स परीक्षा दे चुके थे, लेकिन सफलता तीसरी बार में मिली है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले आदित्यराज ने बताया कि वह परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह सफल होंगे, इसका भरोसा था, लेकिन 225वीं रैंक आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर वीडियो देखकर और अखबार पढ़कर अपने नोट्स तैयार किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें